{"_id":"5a0dbf7d4f1c1b74698bc19f","slug":"71510850429-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज की समस्याओं को लेकर महिलाएं बैठी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज की समस्याओं को लेकर महिलाएं बैठी धरने पर
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर अभिभावकों का धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर अभिभावकों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दोहराई।
राइंका काफलीगैर में शिक्षकों की तैनाती, हाइस्कूल और इंटर की कक्षाओं के लिए भवन निर्माण और बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं गैंगघट स्थित धरना स्थल पहुंची। इस अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए इंटर कॉलेज में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने, हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं के संचालन के लिए भवन निर्माण करने की मांग उठाई।
अभिभावकों ने कहा कि भवन और फर्नीचर नहीं होने से बच्चों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों के पद रिक्त होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पीटीए अध्यक्ष ठाकुर सिंह रौतेला, सुंदर सिंह, कन्नू रौतेला, मोहन रौतेला, दीपक रौतेला, एसएमसी अध्यक्ष हीरा सिंह, नीमा रौतेला, गंगा रौतेला, पुष्पा, नीमा सहित दर्जनों अभिभावक शामिल थे।