{"_id":"59c7e6f74f1c1b30688b63c9","slug":"71506273015-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी सड़क पर गिराने वाले भवन मालिकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी सड़क पर गिराने वाले भवन मालिकों को चेतावनी
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। छतों का बरसाती पानी सड़क या पैदल मार्गों पर गिराने वाले भवन मालिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने ऐसे भवन स्वामियों को 10 दिन के भीतर मकानों की छत पर पाइप लगाने के निर्देश दिए हैं। यदि भविष्य में किसी भी छत का बरसाती पानी सड़क या पैदल मार्ग पर गिरते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीते शनिवार शाम को डीएम रंजना और एसडीएम श्याम राणा ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई छतों का बरसाती पानी सड़क पर गिरते हुए पाया गया। डीएम ने कहा है कि छतों से सड़कों और पैदल रास्तों पर पानी गिरने के कारण न केवल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बल्कि करोड़ों की लागत से होने वाला सड़कों का हॉटमिक्स भी उखड़ रहा है।
डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए ऐसे भवन स्वामियों को 10 दिन के भीतर अपने मकानों की छतों से पाइप लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि यदि भविष्य में इस तरह छतों का पानी सड़कों पर गिरते पाया गया या कोई शिकायत मिली तो संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।