फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शिक्षक समाजसेवा समझकर जिम्मेदारी निभाएं : सीएम

शिक्षक समाजसेवा समझकर जिम्मेदारी निभाएं : सीएम

Tue, 05 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक समाजसेवा समझकर जिम्मेदारी निभाएं : सीएम
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक शिक्षक के तौर पर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के सर्वोत्तम उदाहरण हैं। शिक्षकों को समझना होगा कि उनकी सोच और जिम्मेदारी अन्य से अलग है। इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समाजसेवा समझकर निभाना होगी। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षकों को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। सीएम मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनका आह्वान किया कि हम अपने चरित्र से संपूर्ण विश्व को अच्छे चरित्र की शिक्षा दे सकते हैं। कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर संवेदनशील है। अपने संदेश में सीएम ने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी बढ़कर है, इसलिए शिक्षकों में संतोष भाव होना जरूरी है। ऐसा न होने पर विकृति की संभावना रहती है।
विज्ञापन


सीएम ने वेतन विसंगति को लेकर शिक्षकों के धरने पर चिंता जताई। सीएम ने सरकारी और निजी स्कूलों में अंतर समझाते हुए कहा कि केवल 40 प्रतिशत बच्चे ही सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, जबकि 60 प्रतिशत बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। कहा कि 352 प्राथमिक, 73 जूनियर हाइस्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं हैं। 2525 प्राथमिक विद्यालयों में 10 से कम छात्र संख्या हैं, यह हमारे लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार से लिंक होने के बाद शिक्षकों को जनगणना सहित अन्य अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति मिल जाएगी। शिक्षकों का आह्वान किया कि यदि शिक्षा की गुणवत्ता को और सुधारने में उनके कोई सुझाव हैं तो वे विभाग की वेबसाइट पर राय रख सकते हैं।


इस दौरान डीएम रंजना, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ आकाश सारस्वत, बीईओ पूनम पाठक, उप खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र जोशी, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहननाथ गोस्वामी सहित शिक्षकगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed