फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   63.11 percent voting took place in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में 63.11 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 25 Jul 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
63.11 percent voting took place in Bageshwar
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। बागेश्वर ब्लॉक में 63.27 प्रतिशत, गरुड़ ब्लाॅक में 61.89 और कपकोट ब्लॉक में 63.96 प्रतिशत मत पड़े। 2019 के पंचायत चुनाव में 63.98 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में 0.87 प्रतिशत कम वाेट पड़े। मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियाें के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले के तीनों विकासखंडों में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिले में 99,410 महिला और 1,04,582 पुरुष समेत 2,03,992 मतदाता पंजीकृत थे। 72,413 महिला और 56,327 पुरुष समेत कुल 1,28,740 मतदाताओं ने वोट किया। बागेश्वर विकासखंड के 182 मतदान केंद्रों में 37,960 महिला और 40,009 पुरुष समेत कुल 77,969 मतदाता पंजीकृत थे। 27,421 महिला और 21,913 पुरुष समेत 49,334 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

कपकोट में 33,010 महिला और 35,104 पुरुष समेत कुल 68,114 मतदाता पंजीकृत थे। 23,752 महिला, 19,815 पुरुष समेत 43,567 मतदाताओं ने मतदान किया। गरुड़ ब्लॉक में 28,440 महिला और 29,469 पुरुष समेत कुल 57,909 मतदाता पंजीक़ृत थे। 21,240 महिला और 14,599 पुरुष समेत 35,839 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरकोट बूथ पर दोपहर तक गुल रही बिजली
बागेश्वर। पुरकोट गांव के मतदान केंद्र पर दोपहर तक बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से पूरे गांव में बिजली नहीं थी। विभाग को सूचित करने के बाद दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हुई।


कपकोट के नाचती बूथ पर सवा छह बजे तक मतदान
कपकोट। कपकोट के बड़ेत गांव के नाचती पूर्वी बूथ पर पांच बजे बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी थी। समय पूरा होने के बाद करीब 60 मतदाता बूथ पर थे। जिसके चलते यहां शाम के सवा छह बजे तक मतदान होता रहा। इस बूथ पर 612 मतदाता पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 407 ने मतदान किया।


कोट
जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदाताओं ने चुनाव को लेकर अच्छा उत्साह दिखाया। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। पोलिंग पार्टियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कपकोट के दूरस्थ क्षेत्रों को छोड़कर बाकी पार्टियां पहुंचने लगी हैं।
आशीष भटगांई, डीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed