{"_id":"5c9129cebdec2214757c4b21","slug":"61553017294-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन परीक्षा से परेशान रहे शिक्षक व छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन परीक्षा से परेशान रहे शिक्षक व छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। होली की चतुर्दशी के दिन बोर्ड परीक्षा के चलते मंगलवार को परीक्षार्थियों सहित छात्र छात्राओं व शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने होली के दिन परीक्षा रखे जाने पर सरकार व शिक्षा विभाग की कड़ी आलोचना की। माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने तथा उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र जमा कराने तक शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
मंगलवार की होली के दिन वाहन नहीं चले साथ ही होल्यारों व हुड़दंगियों ने सड़कों में जमकर उत्पात मचाया व राहगीरों पर रंग, अबीर व पानी फेंक रहे थे। ऐसे में छात्राओं व शिक्षिकाओं को परेशानी हुई साथ ही शिक्षकों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बेहद मुश्किल रहा।
शिक्षकों ने होली के दिन बोर्ड परीक्षा कराने को विभाग की असंवेदनशीलता करार दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री एमसी पांडेय ने कहा कि इन हालात में यदि उत्तर पुस्तिकाओं को नुकसान हो गया तो जिम्मेदारी शिक्षकों पर तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।