{"_id":"5c8e8acfbdec22068c429280","slug":"61552845519-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड पर प्रचार के मामले में वर पक्ष के जवाब का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कार्ड पर प्रचार के मामले में वर पक्ष के जवाब का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ में एक शादी के कार्ड पर भाजपा के चुनाव चिन्ह और नरेंद्र मोदी को वोट देने का संदेश प्रकाशित करने के मामले में अभी प्रशासन को जवाब का इंतजार है। नोटिस तामील होने के बाद 24 घंटे में वर पक्ष को स्पष्टीकरण देना है।
गरुड़ विकास खंड के ग्राम जोशीखोला, मटेना निवासी जगदीश जोशी और देवकी जोशी के बेटे जीवन का विवाह 22 अप्रैल को है। बेटे के विवाह के आमंत्रण के लिए कार्ड प्रकाशित कराए हैं। शादी के निमंत्रण कार्ड में भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के साथ भाजपा को वोट देने की अपील की गई है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राकेश चंद्र तिवारी ने दूल्हे के माता-पिता देवकी देवी और जगदीश जोशी को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इधर प्रशासन के मुताबिक रविवार को वर पक्ष का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया है। एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि रविवार को वह डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण में व्यस्त थे, इसलिए स्पष्टीकरण की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि गरुड़ में स्पष्टीकरण दिया हो, वैसे भी नोटिस तामीली के 24 घंटे में स्पष्टीकरण देना है। फिलहाल अभी कोई जवाब नहीं आया है