{"_id":"5c2270e6bdec2257036f7a66","slug":"61545760998-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना क्रिसमस का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना क्रिसमस का त्यौहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। क्रिसमस का त्यौहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बागेश्वर के फटगली गांव स्थित चर्च और तल्ली बाजार में प्रार्थना भवन में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कर सभी के कल्याण की कामना की गई।
फटगली में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इधर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया। डीएम रंजना राजगुरु ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेलों के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक, चारित्रिक विकास होता है। बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन, लकी ड्रा, म्यूजिकल चेयर आदि मेले के आकर्षण रहे।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पीटीए अध्यक्ष कैलाश अंडोला, सीईओ हरीश रावत, सिद्धार्थ चौधरी, एड. घनानंद जोशी, नरेंद्र खेतवाल, डीएसओ विनोद वाल्दिया, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, एनबी भट्ट आदि ने क्रिसमस पर आयोजित बाल मेले की बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, उप प्रधानाचार्य आशा लटवाल ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन महेश पांडे, अपर्णा कांडपाल, मोहिनी बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
मौके पर नवीन पांडे, सचिन बिष्ट, मोहन सिंह कुंवर आदि थे। इधर सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के पादरी मोरिस डेसा ने स्कूल की संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। वहां रोमा, सीसिलिया, सोनिया, आकांक्षा, गीता, रवीना, फिलोमिना, लोबिना, डॉ. पिंकी, लता, आशा, कैलाश, गणेश मनोज आदि थे।