फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   निकाय चुनाव के चलते बागेश्वर में धारा 144 लागू

निकाय चुनाव के चलते बागेश्वर में धारा 144 लागू

Sat, 20 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के चलते बागेश्वर में धारा 144 लागू

विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र बागेश्वर में धारा 144 लागू कर दी है। जो 20 अक्तूबर 2018 से 20 नवंबर 2018 तक प्रभावी रहेगी।


एसडीएम व रिटर्निंग आफीसर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सभी समुदायों में सौहार्द बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी। सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नही होंगे। यह प्रतिबंध सार्वजनिक यातायात स्थानों, बस स्टेशन, धार्मिक स्थल, सरकारी /अर्द्धसरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, धार्मिक पर्व, शादी, मृत्यु, सामाजिक अवसरों के परंपरागत आयोजनों व राजकीय कार्यों पर लगे कार्मिकों पर लागू नहीं होगा। राजनीतिक दल, व्यक्ति, वर्ग समुदाय या संस्था आदि लिखित अनुमति के बिना किसी प्रकार की बैठक, सार्वजनिक जनसभा नहीं करेंगे और न ही कोई जलूस निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed