फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भेषज संघ में भाजपा ने फहराया अपना परचम

भेषज संघ में भाजपा ने फहराया अपना परचम

Thu, 04 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भेषज संघ में भाजपा ने फहराया अपना परचम

विज्ञापन
बागेश्वर। भेषज सहकारी संघ के जिला इकाई के चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया। संघ के लिए जगदीप कुमार साह अध्यक्ष और ईश्वरी दत्त चौबे सचिव चुने गए।

भेषज संघ के नदीगांव स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल की देखरेख में हुए चुनाव में संचालक पद के लिए महेश खेतवाल, मथुरा प्रसाद, विंदेश्वरी जोशी, अनिल साह, भवानी देवी, हरीश राम, कुंजर सिंह, मोहन उप्रेती, राज्य सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए महेश खेतवाल, इफ्को के लिए संजय साह जगाती, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के लिए खेम चंद्र आर्य और मोहन उप्रेती, राज्य सहकारी संघ के लिए विंदेश्वरी जोशी प्रतिनिधि चुनी गई। इस मौके पर संघ के सचिव देवेंद्र ज्येष्ठा, समन्वयक डीसी दुर्गापाल और महेंद्र दफौटी थे। निर्विरोध निर्वाचन पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह और शेर सिंह बिष्ट ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed