{"_id":"5b88371f42c792464803167f","slug":"61535653663-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मियों ने जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मियों ने जागरुकता रैली निकाली
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य डाकघर शुक्रवार को आईपीपीबी योजना से जुड़ जाएगा। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास इस योजना का उद्घाटन करेंगे। योजना के जरिये डाकघर के उपभोक्ताओं को तमाम सेवाओं में सहूलियत मिलेगी। बृहस्पतिवार को डाक कर्मियों ने योजना के शुभारंभ से पहले जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को योजना के प्रति जागरूक करने की कोशिश की। डाक कर्मियों ने उपभोक्ताओं को योजना और इसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने डाकघर की इस योजना के जरिये बैंकिंग व अन्य भुगतान करने की अपील की। रैली में उप डाकपाल पीसी लोबियाल, डाक निरीक्षक जगत चंद, अवधेश कुमार, आईपीपीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक यूसी भौर्याल और अधिकारी प्रमोद जोशी आदि थे।