{"_id":"5b86e2ca42c79246344b3435","slug":"61535566538-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप स्थापना दिवस पर निकालेगी वाहन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप स्थापना दिवस पर निकालेगी वाहन रैली
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक में तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को निर्णय लिया गया। उस दिन नगर में भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। नगर के राधाकृष्ण मंदिर और सामण धाम बिलौना स्थित गोलू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिर में खीर का भंडारे का आयोजन होगा।
बिलौना के सामण गोलू मंदिर परिसर में हुई बैठक में तय किया गया कि विहिप के स्थापना दिवस के मौके पर तीन सितंबर को सुबह 11 बजे राम मंदिर मंडलसेरा से दोपहिया और चौपहिया वाहन रैली शुरू होकर नुमाइशखेत, विकास भवन, एसबीआई तिराहे से होते हुए चौक बाजार स्थित पंत पार्क पर समाप्त होगी। सामणधाम बिलौना और दुग बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में खीर का भंडारा भी होगा। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटने को कहा गया। जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सह मंत्री संजय नेगी, सह संयोजक बजरंग दल नरेंद्र धामी, पूरन रावत, संजय नेगी, भुवन लोहनी, पंकज मेहता, विजय परिहार, कुलदीप नगरकोटी, कुंदन टंगड़िया, हितेंद्र धपोला और भानु तिवारी आदि थे।