फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अब नगर में भी तेंदुए की दस्तक, आतंक

अब नगर में भी तेंदुए की दस्तक, आतंक

Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अब नगर में भी तेंदुए की दस्तक, आतंक

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर शहर में भी तेंदुए ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ घटबगड़ वार्ड की आबादी के बीच मूवमेंट कर रहा है। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई कुत्तों को निवाला बना चुका है। वार्ड में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे तेंदुआ नीलेश्वर की पहाड़ी से होता हुआ नगर की आबादी में उतर आया। घटबगड़ वार्ड में रंजीत कुमार के मकान की छत पर बैठ गया। मौके पर एकजुट हुए लोगों ने शोरगुल कर तेंदुए को भगाया। आबादी में तेंदुआ आने से भयभीत क्षेत्रवासी दिन ढलते के घरों में कैद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने बताया कि तेंदुआ वार्ड में कई कुत्तों को निवाला बना चुका है। लोग बताते हैं कि कुछ लोगों को बृहस्पतिवार की देर रात साढ़े 10 बजे कुछ लोगों ने तेंदुए को घटबगड़ वार्ड से नीचे उतरकर गोलू मंदिर की ओर जाते देखा था। तब लोगों ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया था। उन्होंने तेंदुए को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है। रेंजर एमएस नयाल का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed