{"_id":"5b5e0de14f1c1b4f748b7953","slug":"61532890593-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कुंवारी के 48 आपदा प्रभावितों में बांटी राहत सामग्री बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कुंवारी के 48 आपदा प्रभावितों में बांटी राहत सामग्री बांटी
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उपजिलाधिकारी रवीद्र सिंह बिष्ट ने कुंवारी गांव के 58 आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। इसके अंतर्गत उन्होंने रिखाड़ी गांव की आपदा प्रभावित जसौदा देवी को मकान निर्माण के लिए 48 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
तहसील कार्यालय में एसडीएम बिष्ट ने कुंवारी के 58 आपदा प्रभावितों को 10 किलो आटा, चावल, मिक्स दाल , तेल, मसाले, चाय पत्ती आदि सामग्री बांटी। एडीएम ने कहा कि कुंवारी के आपदा प्रभावितों को चार हजार रुपये के हिसाब से प्रतिमाह मकान किराया दिया जा रहा है। आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि रिखाड़ी गांव की जसौदा देवी का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्हें मकान निर्माण के लिए 48 हजार रुपये का चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के आपदा प्रभावितों में अब तक 51 तिरपाल बांट दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार मेनपाल सिंह, कुंवारी के प्रधान किशन सिंह दानू, भाजपा के सुरेश गढ़िया, बबलू ऐठानी आदि मौजूद थे।