फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पिंडारी से लौटे अमेरिकी पर्यटकों ने देखा बागनाथ मंदिर

पिंडारी से लौटे अमेरिकी पर्यटकों ने देखा बागनाथ मंदिर

Tue, 29 May 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिंडारी से लौटे अमेरिकी पर्यटकों ने देखा बागनाथ मंदिर
पर्यटकों ने बागनाथ की जय बोला - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। इस वर्ष बड़ी संख्या में देशी, विदेशी पर्यटक बागेश्वर पहुंच रहे हैं। ट्रैकिंग के लिए पिंडारी, कफनी, सुंदरढुंगा आदि क्षेत्रों में पहुंचे पर्यटकों को प्रकृति ने जमकर लुभाया। मंगलवार को पिंडारी से लौटे अमेरिकी पर्यटकों के दल ने बागनाथ मंदिर समेत जिले के कौसानी, बैजनाथ मंदिर समूह को भी देखा। गाइड विमल मेहरा के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर पहुंचे विदेशी पर्यटकों को मंदिर कमेटी के नंदन सिंह रावल ने मंदिर की स्थापना, महत्व आदि बताया।
विज्ञापन


धुंध के कारण हिमालय नजर नहीं आ रहा
बागेश्वर। साफ मौसम होने पर जिले के कौसानी, गरुड़, बागेश्वर, कपकोट से हिमालय की खूबसूरत श्रंखला दिखती है। इस वर्ष जंगलों में आग लगने के कारण वातावरण में धुंध छाने से पर्यटकों को निराश होना पड़ रहा है। सोमवार शाम हुई बारिश से धुंध छंटने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को धुंध कम नहीं हो सकी। सुबह से ही वातावरण में धुंध छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed