फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कर्मी भेड़ फार्म में बनेंगे 22 अस्थाई हट

आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कर्मी भेड़ फार्म में बनेंगे 22 अस्थाई हट

Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कर्मी भेड़ फार्म में बनेंगे 22 अस्थाई हट
बागेश्वर। कुंवारी गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कर्मी में स्थित भेड़ फार्म में 22 अस्थाई झोपड़ियां (हट) बनाई जाएंगी। तहसील प्रशासन ने फार्म में स्थान का चयन कर लिया है। प्रशासन एक-दो दिन में प्रस्ताव शासन को भेजेगा।
विज्ञापन



बता दें कि कपकोट तहसील के कुंवारी गांव में 10 मार्च की रात से भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के बाद 30 परिवारों को आठ सौ मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर टैंटों में शिफ्ट किया गया है। डीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को पहले धूर में बसाने की योजना थी। धूर में जो स्थल देखा गया वह पूरी नाप भूमि निकली। अब कर्मी स्थित भेड़ फार्म को चयनित किया गया है। भेड़ फार्म में पर्याप्त जमीन है। जगह चयनित कर ली गई है। यहां पर परिवारों के लिए 22 झोपड़ियां बनाई जाएंगी। तहसीलदार, एसडीआरएफ के जवान गांव में ही हैं।
विज्ञापन


ड्रोन से उतारी तस्वीरों पर अध्ययन शुरू
बागेश्वर। कुंवारी गांव में ड्रोन कैमरे से दरकती पहाड़ियों की तस्वीरें उतारने के बाद देहरादून से आई एसडीआरएफ की टीम लौट आई है। मंगलवार को टीम ने फोटोग्राफ भू वैज्ञानिक को उपलब्ध कराए। टीम द्वारा ड्रोन कैमरे से खींचे गए फोटोग्राफ का भू वैज्ञानिक बारीकी से अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू वैज्ञानिक रवि नेगी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से उतारी गई तस्वीरें देखी जा रही हैं। पहाड़ी में कई दरारें हैं। प्रारंभिक जांच में गांव की जमीन रहने लायक नहीं है। गांव को शिफ्ट करना ही विकल्प है। जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed