{"_id":"5a8dabc44f1c1b4d588b9b90","slug":"61519233988-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने एक्सपायरी डेट के मसाले नष्ट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने एक्सपायरी डेट के मसाले नष्ट किए
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। होली पर्व में मिलावटी सामान की बिक्री की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कांडा तहसील मुख्यालय की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान मिठाई सहित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और बड़ी मात्रा में एक्सपायरी मसाले नष्ट किए।
डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर खाद्य विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है।
जिला खाद्य अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया के नेतृत्व में बुधवार को कांडा क्षेत्र में छापेमारी की गई। कांडा में मिठाई की दुकानों के सैंपल लिए। इसके बाद एक दुकान से एक्सपायरी डेट के 39 किलो के मसाले नष्ट किए गए।
टीम ने एक दर्जन से अधिक दुकानों की चेकिंग कर तमाम खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल लैब को भेजे जाएंगे। मिलावट या किसी तरह की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य निरीक्षक प्रकाश चंद्र फुलारा आदि थे।