फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मार्ग में बर्बाद हो रहा पानी, ग्रामीणों के हलक सूखे

मार्ग में बर्बाद हो रहा पानी, ग्रामीणों के हलक सूखे

Tue, 20 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मार्ग में बर्बाद हो रहा पानी, ग्रामीणों के हलक सूखे
कपकोट/बागेश्वर। तहसील के भुरकुटी गांव को जोड़ने वाली पेयजल लाइन एक महीने से क्षतिग्रस्त है। पेयजल मार्ग में ही बर्बाद हो रहा है जबकि ग्रामीणों के हलक सूखे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का सुधार नहीं करने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

भुरकुटी में निवास करने वाले 35 परिवारों के लिए छेती में बनी पंपिंग योजना से पाइप लाइन बिछाई गई है। यह पाइप लाइन एक महीने पहले कपकोट-सुकंडा मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से इसमें सुधार नहीं किया गया है। पानी मार्ग में ही बर्बाद हो रहा है। जबकि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी पेयजल विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र योजना का सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, बागेश्वर नगर के मंडलसेरा क्षेत्र में पानी की किल्लत बरकरार है। नलों में जरूरत के अनुसार पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग हैंडपंप या फिर दूर दराज में स्थित जल स्रोतों से आपूर्ति कर रहे हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे जीतनगर, पूर्व सीएमओ कार्यालय, पीपल चौक आदि क्षेत्रों के लोगों ने जल संस्थान से गर्मी शुरू होने से पहले वितरण व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed