फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह आधुनिक बनेगा

राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह आधुनिक बनेगा

Thu, 14 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह आधुनिक बनेगा
बागेश्वर। राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह शीघ्र ही आधुनिक बनेगा। इससे यहां रहने वाले वृद्ध और अशक्तों को काफी सुविधा मिलेगी। विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए जिला योजना से 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


बागेश्वर के राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में वर्तमान में 13 अशक्त और वृद्ध व्यक्ति रहते हैं। इसके अलावा इसी भवन में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित होता है। इस विद्यालय में निर्धन परिवारों के 29 बच्चे पढ़ते हैं। दोनों के संचालन का जिम्मा समाज कल्याण विभाग के पास है, लेकिन भवन का लंबे समय से सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर रेलिंग नहीं होने से अशक्त जनों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए भवन की साज-सज्जा के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रस्ताव जिला योजना में रखा गया था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसमें मुख्य रूप से आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। भवन की रंगाई-पुताई, रेलिंग निर्माण और नालियां दुरुस्त की जाएंगी। इसके अलावा अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम भवन में लंबे समय से साज-सज्जा और सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिला योजना में प्रस्ताव रखा गया था। करीब 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। सभी कार्य आरईएस द्वारा किए जाएंगे।
- एनएस गस्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed