फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   60 Street Lights Missing overnight

लाहुर घाटी से एक रात में चोरी हो गईं 60 स्ट्रीट लाइट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
60 Street Lights Missing overnight
बागेश्वर कोतवाली में स्ट्रीट लाइट चोरी होने की तहरीर देते जाख के ग्राम प्रधान। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों की चोरी, वाहनों से पेट्रोल की चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब अराजक तत्व ग्रामीण क्षेत्रों में भी नुकसान करने लगे हैं। लाहुर घाटी के कई गांवों में सड़क और पैदल रास्तों के किनारे लगी करीब 60 स्ट्रीट लाइटें चोरों ने एक रात में उड़ा दी है। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जाख के ग्राम प्रधान किशन सिंह परिहार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि लाहुरघाटी के जाख, नौकाना खुमटिया, कौलरौ, हड़बाड़ और पंद्रहपाली ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें शुक्रवार की रात चोरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय चोरी होने के कारण लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। सभी लाइटों को एक साल पहले लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस तरह की हरकत ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हुई थी। अचानक से चोरी की घटना होने के बाद क्षेत्र के लोग भी सहमे हैं और सुरक्षा का डर बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द मामले की छानबीन कर चोरी करने वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर, कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed