बागेश्वर। जिले में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा पांच केंद्रों में संपन्न हुई।
परीक्षार्थी सार्थक श्रीवास्तव, सौभाग्या साह, चंद्रिका जोशी, विपाशा फर्त्याल, देवेश गढ़िया, दर्शन जोशी, आकांक्षा, दीक्षा ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर सामान्य आया था, जिसमें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्हें इस विषय में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। सीबीएसई परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. आशा तिवारी ने बताया कि परीक्षा में सभी 593 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, सेंट एडम्स स्कूल गरुड़, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई। नोडल अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी को बारहवीं की अंग्रेजी और 29 फरवरी को दसवीं की हिंदी की परीक्षा होगी।