फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   53 exam centres at bageshwar for board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए बागेश्वर में 53 परीक्षा केंद्र बने 

Sat, 23 Sep 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 23 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
53 exam centres at bageshwar for board exams
परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड की परिषदीय परीक्षा 2018 की परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति के संबंध में डीएम रंजना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही भवन की स्थिति, पेयजल, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को उनके पास के परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए। 75 से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या वाले शासकीय या अशासकीय विद्यालयों को केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए जिले में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में जिलास्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के द्वारा 68 छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज माजखेत, 62 की छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज रातिरकेठी और 71 की छात्र संख्या वाले राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ऐठाण की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए इन्हीं विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति की गई। इसके अलावा राइंका लोहारचौरा को भी केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 की परिषदीय परीक्षा में परीक्षा केंद्र राइंका तुपेड़, इंटर कॉलेज घिंघारूतोला एवं राइंका छत्यानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस वर्ष इन विद्यालयों की छात्र संख्या मानक के अनुसार 75 से कम होने के कारण केंद्र नहीं बनाया गया है। वहीं विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा मान्यता प्राप्त विद्यालय होने के कारण समिति द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीईओ ने बताया कि वर्ष 2018 की हाइस्कूल परिषदीय परीक्षा संस्थागत में कुल 4725 (2229 बालक व 2496 बालिकाएं) परीक्षार्थी परीक्षा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा में 96 बालक व 62 बालिकाएं सहित कुल 160 पंजीकृत हैं। इसी तरह इंटर बोर्ड की संस्थागत परीक्षा में 2085 बालक व 2215 बालिकाओं सहित कुल 4300 तथा व्यक्तिगत परीक्षा में 122 बालक व 112 बालिकाओं सहित कुल 234 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बैठक में सीईओ हरीश रावत, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत आदि थे। 


जिले में 12 हैं संवेदनशील केंद्र 
इंटर कालेज दफोट, राइंका देवतोली, राइंका कर्मी, राइंका बघर, राइंका सौंग, राइंका माजखेत, राजकीय इंटर कॉलेज सूपी, राइंका सलानी, राइंका अमस्यारी, राइंका बदियाकोट, राइंका सोराग और राइंका रातिरकेटी संवेदनशील केंद्रों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed