{"_id":"5c0968acbdec22413e05867f","slug":"51544120492-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा न हटने, कल्मठ न खुलने से कौसानी- अल्मोड़ा सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा न हटने, कल्मठ न खुलने से कौसानी- अल्मोड़ा सड़क बदहाल
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी-अल्मोड़ा सड़क में बिजोरिया बैैंड के पास आया मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। बंद कल्मठों को भी आज तक नहीं खोला जा सका है। सड़क की हालत बदतर करने को सड़क पर एक कंपनी द्वारा ओएफसी लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा भी नहीं भरा गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि अल्मोड़ा से तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
कौसानी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बरसात में कौसानी-अल्मोड़ा सड़क बिजोरिया बैंड के पास भू-स्खलन हो गया था। तबसे मलबे को नहीं हटाया गया है। छानी, बरतोला, धौलरा और टोटाशिलिंग के कलमठों में भरा मलबा भी नहीं हटाया गया है। एक कंपनी ने सड़क के किनारे केबल बिछाई थी। उस वक्त खोदा गया गड्ढा भी नहीं भरा है।
सड़क की हालत बदतर होने से वाहनों को आवाजाही में कई दिक्कतें हो रही हैं। दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गत ल्वेशाल स्थित भगवती मंदिर बैंड के दीवार टूटने से एक घर को खतरा हो गया था वहां भी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि अल्मोड़ा से सड़क से मलबा, गड्ढे का भरान करने और मकान की शीघ्र सुरक्षा करने की मांग की है। मांग करने वालों में भूपाल सिंह, नंदन सिंह, केशव सिंह, उत्तम सिंह शामिल हैं।