फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खिमुली की मौत से सनगाड़ में मचा कोहराम

खिमुली की मौत से सनगाड़ में मचा कोहराम

Mon, 03 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खिमुली की मौत से सनगाड़ में मचा कोहराम

विज्ञापन
बागेश्वर। बास्ती गांव में विषाक्त भोजन खाने से बीमार खिमुली देवी(60) की मौत होने से उनके पैतृक गांव सनगाड़ में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने खिमुली की मौत पर गहरा दुख जताया है। सनगाड़ निवासी फकीर सिंह महर की पत्नी खिमुली देवी पति के साथ 29 नवंबर को बारात में बास्ती गांव गए थे।


अगले दिन सुबह ही दोनों की हालत बिगड़ गई। खिमुली देवी व फकीर सिंह को बेड़ीनाग इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। फकीर सिंह का अभी भी इलाज चल रहा है। फकीर सिंह महर गांव में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनका बेटा पूरन सिंह सेना में कार्यरत है। वह हल्द्वानी में रहते हैं। जबकि एक बेटा सुरेश सिंह गांव में ही हैं। इस घटना के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने मौत पर गहरा दुख व शोक जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed