{"_id":"5ba1380d867a557ed62a505e","slug":"51537292301-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: प्रदीप
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि व महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। बागेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि रुपये की ऐतिहासिक गिरावट के बाद भी सरकार चुप है।
राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि वर्ष 2013-14 में यही भाजपा नेता महंगाई, पेट्रोल मूल्य वृद्धि तथा रुपये की गिरावट में सड़क से संसद तक हंगामा मचाते थे, लेकिन इन्हीं सब मुद्दों पर चुप्पी साधकर बैठे हैं। महंगाई के चलते जनता का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विरोध के कारण सरकार निकाय चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। राज्यसभा सांसद ने यूपीए सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों को गिनाया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक व संचालन जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ने किया। बैठक को जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, बालकृष्ण, ब्लाक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, सुरेश खेतवाल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल आदि थे।