{"_id":"5b9953cd867a557f015d1d1b","slug":"51536775117-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 स्वयंसेवियों को दिलाई सामाजिक एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 स्वयंसेवियों को दिलाई सामाजिक एकता की शपथ
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राउमावि कोटफुलवाड़ी में बुधवार को जूनियर रेडक्रास का गठन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों को मानवता, समाज सेवा, एकता, निष्पक्षता व स्वतंत्रता की शपथ दिलाई गई।
अभिभावक संघ अध्यक्ष कांति मोहन जोशी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि कॅरिअर निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के लिए भी रेडक्रास बेहतर माध्यम है। रेडक्रास के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर स्वयं का विकास कर सकते हैं। रेडक्रास सोसाइटी बागेश्वर द्वारा बनाई गई रक्त समूह, नाम, मोबाइल नंबर पता सूची में गांव के भी दस लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। प्रधानाचार्य देवीदत्त जोशी ने स्वयं सेवियों से हेनरी ड्यूनेंट के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी ने कहा कि जल्द ही फर्स्टएड सहित आपदा प्रबंधन के कार्य संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी के जिला सचिव आलोक पांडे, दलीप सिंह गढ़िया, प्रमोद जोशी, ललित मोहन पांडे आदि थे।