{"_id":"5b5a0da74f1c1bb35d8b592f","slug":"51532628391-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पंचायतें होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पंचायतें होंगी सम्मानित
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की स्वच्छ ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने स्वच्छ पंचायतों के सर्वे की कसरत शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार मुख्य विकास अधिकारी एसएस पांगती ने योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इसमें परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत ने बताया कि सर्वेक्षण में सफाई के मानकों पर उच्च श्रेणी प्राप्त ग्राम पंचायतों को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल आदि थे। ब्यूरो