फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कार खाई में गिरी सोराग गांव के दो युवकों की मौत

कार खाई में गिरी सोराग गांव के दो युवकों की मौत

Thu, 31 May 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी सोराग गांव के दो युवकों की मौत
कपकोट में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के धूर में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गांव के दो युवकों की दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में शोक छा गया। एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ महेश चंद्र जोशी, थानाध्यक्ष यूआर आर्या ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

ऑल्टो कार यूके 06 जी -7781 बुधवार रात करीब नौ बजे कपकोट से बदियाकोट की ओर जा रही थी कि धूर के पास अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। इस हादसे में सोराग के धूर तोक निवासी वाहन स्वामी, चालक भजन सिंह (25) पुत्र राय सिंह, दयाल सिंह (42) पुत्र जवाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि महिपाल सिंह पुत्र रतन सिंह, आनंद सिंह पुत्र जवाहर सिंह, मोहन सिंह पुत्र बहादुर सिंह मामूली रूप से चोटिल हुए। घायल महिपाल सिंह ने दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को दूसरे वाहन से सीएचसी कपकोट पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने भजन, दयाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कपकोट थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजे। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों मृतकों का बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दीवान सिंह दानू आदि ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed