{"_id":"5b102d834f1c1bb26e8b59ad","slug":"51527786883-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने से भड़के टैक्सी चालक और मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने से भड़के टैक्सी चालक और मालिक
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने, पेट्रो पदार्थों की महंगाई के बावजूद किराए में वृद्धि न करने पर टैक्सी चालक, मालिकों में नाराजगी है। गुस्साए चालकों, मालिकों ने डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात की और उन्हें परिवहन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर पांच जून को टैक्सी स्टेंड पर धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ओम शिक्षा शक्ति मालिक चालक कल्याण समिति ताकुला रोड के बैनर तले चालक, मालिक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। संगठन ने एआरटीओ पूजा नयाल को ज्ञापन सौंपा। वहां समिति के अध्यक्ष पुष्कर जोशी, महासचिव महिपाल सिंह नगरकोटी, सचिव प्रकाश उपाध्याय, इंद्र सिंह बोरा, दान सिंह, उमेश पांडे, गोविंद पुरी, भुवन जोशी, गोविंद मिरौला, गिरीश पांडे आदि थे।
डीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा
पांच को धरना प्रदर्शन की चेतावनी
पुराने पंजीकृत वाहनों को गति नियंत्रक से मुक्त रखा जाए
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं, गढ़वाल मंडल टैक्सी यूनियनों ने सभी वाहनों में स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक) अनिवार्य करने के फैसले का विरोध किया है। पदाधिकारियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर गति नियंत्रक केवल नए पंजीकृत वाहनों में ही अनिवार्य करने की मांग की। दून से लौटे कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने बताया कि वह लोग देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में सीएम से मिले। कहा कि 14 मई से परिवहन कार्यालयों को सभी वाहनों में गति नियंत्रक लगाने के आदेश जारी हो चुके हैं। इससे वाहन स्वामी परेशान हैं। कहा कि पुराने वाहनों को गति नियंत्रक के दायरे से बाहर रखा जाए। इससे पुराने पंजीकृत वाहन स्वामी अपने वाहनों की फिटनेस कराकर रोजगार चला सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान वाहन स्वामियों के हितों को ध्यान में रखने का आश्वासन मिला। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राकेश बर्थवाल, उत्तम सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह कठायत, देवेंद्र राणा, नरेंद्र कुंवर, देवेंद्र तिवारी, महेंद्र नेगी आदि थे।