फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कौसानी के कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चिन्हित करो

कौसानी के कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चिन्हित करो

Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कौसानी के कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चिन्हित करो
कौसानी। अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और जनता की बैठक में कौसानी को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने कौसानी के ग्राम प्रधान और गरुड़ के एसडीएम को कौसानी के कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी कूड़ा डंपिंग जोन बनाने के लिए अभी से जमीन तलाशने का कार्य शुरू कर दें। उन्होंने जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण की जगह चिन्हित होने तक डस्टबिन की व्यवस्था व्यवस्था करने, सफाई कर्मियों की तैनाती करने, कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन की व्यवस्था की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। तय किया गया कि डंपिंग जोन की व्यवस्था न होने तक कूड़े का निस्तारण वाहन से किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन अधिकारी को कौसानी पार्क स्थल के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार ने सुझाव दिया कि कूड़ा निस्तारण के लिए प्रत्येक परिवार को दो-दो डस्टविन उपलब्ध कराकर जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कौसानी में अधिकांश खाली भूमि वन विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता पैमेला चटर्जी ने बाजार में जगह-जगह कूड़ेदान लगाने की मांग की। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ आरके सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बड़थ्वाल, गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed