फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बूढ़ी पेयजल योजनाएं बुझा रही हैं बागेश्वर की प्यास

बूढ़ी पेयजल योजनाएं बुझा रही हैं बागेश्वर की प्यास

Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बूढ़ी पेयजल योजनाएं बुझा रही हैं बागेश्वर की प्यास
बागेश्वर। यहां लोगों की प्यास बूढ़ी पेयजल लाइनें बुझा रही हैं। इनकी आयु पूरी हुए एक दशक से अधिक समय बीत गया है। अभी इनका पुनर्गठन नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह जर्जर हाल लाइनें समय-समय पर लोगों को धोखा दे रही हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर शहर और इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चार पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इनमें बागेश्वर नगरीय पेयजल योजना, कठायतबाड़ा पंपिग पेयजल योजना, बानरी पेयजल योजना, अमसरकोट पेयजल योजना शामिल हैं। ये योजनाएं करीब चार दशक से अधिक पुरानी हैं। इनमें से केवल बागेश्वर नगरीय पेयजल योजना का पुनर्गठन फिल्टरेशन से टैंक तक ही हुआ है। जल संस्थान के अनुसार किसी भी पेयजल योजना की लाइन की आयु 25 से 30 साल होती है, लेकिन शहर की इन चारों पेयजल योजनाओं की लाइनें 40 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं। जीर्ण शीर्ण होने के कारण मार्ग में ही पानी बर्बाद हो जाता है। गर्मी के मौसम में मंडलसेरा, मेहनरबुंगा समेत कई क्षेत्रों में लोगों को जल संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


जरूरत के 135 एमएलडी, आपूर्ति सिर्फ 73 एमएलडी
बागेश्वर शहर और इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां रोज 135 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन जल संस्थान की चारों पेयजल योजनाओं से करीब 73 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों में बिछाई गई हैं लाइनें
शहर में कई जगहों पर पेयजल लाइनें नालियों से होकर बिछाई गई हैं। इन लाइनों में लीकेज होने पर नालियों की गंदगी नलों से लोगों के घरों तक चली जाती है। लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके बाद भी नालियों से नलों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।



शहर की पेयजल लाइनों की आयु पूरी हो गई है। इनके पुनर्गठन के मामले को कई बार शासन के समक्ष रखा जा चुका है। जल्द ही शहर की सभी पेयजल लाइनों के पुनर्गठन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। नालियों में बिछाई गई लाइनें निजी लाइनें हैं। बाजार में जगह न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।
- नीरज तिवारी, सहायक अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed