{"_id":"5a5255324f1c1b3d198b56de","slug":"51515345202-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूकता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूकता का आह्वान
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में ग्राम पंचायतों के कर्तव्य एवं दायित्व को लेकर पंचायतराज विभाग के तत्वावधान में आरसेटी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 45 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधानों से जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए आम लोगों में जागरूकता लाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यप्रणाली स्थापित करने का आह्वान किया।
ग्राम प्रधानों को जैविक कूड़े से खाद बनाने के लिए घरों के आसपास वर्मी कंपोस्ट पिट तैयार करने को कहा। जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक ने कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम के उद्देश्य, कूड़ा प्रबंधन से होने वाले लाभ एवं कूड़ा प्रबंधन न होने से नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण के लिए पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग न करने की सलाह दी। ब्यूरो