फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खो-खो सीनियर में राइंका देवतोली के बच्चे रहे अव्वल

खो-खो सीनियर में राइंका देवतोली के बच्चे रहे अव्वल

Wed, 15 Nov 2017 09:22 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खो-खो सीनियर में राइंका देवतोली के बच्चे रहे अव्वल
बागेेश्वर/ कपकोट। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राइंका देवतोली में न्याय पंचायत खातीगांव स्तरीय खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। खो-खो सीनियर बालक और बालिका वर्ग में राइंका देवतोली के बच्चे अव्वल रहे। उधर केदारेश्वर मैदान कपकोट में खेल महाकुंभ मंगलवार को शुरू हो गया है।
विज्ञापन


राइंका देवतोली के क्रीड़ा मैदान में 100 मीटर की बालक बालिका वर्ग की दौड़ में राम कुमार, कंचन साहनी, आशीष कुमार, ममता राठौर और कविता खाती चैंपियन रही। 200 मीटर की दौड़ में राम कुमार, कंचन साहनी, अक्षय कुमार, ममता रौतेला, लक्ष्मण रौतेला, लक्ष्मण रावत और तनुजा प्रथम रही। 400 मीटर की दौड़ में सगुन साहनी, निशा, आशीष कुमार, ममता रौतेला, मोहित उप्रेती और तनुजा मेहरा, 800 मीटर की दौड़ में राहुल हंसी, आशीष कुमार, ममता रौतेला, राहुल बोरा और कविता खाती प्रथम रही।
विज्ञापन


अंडर 10 से 17 वर्ष की कबड्डी प्रतियोगिता के प्राइमरी बालक और बालिका वर्ग की कबड्ड़ी में प्राइमरी स्कूल चंतोला प्रथम रहा। जूनियर बालक वर्ग में राजूहा तुषरेड़ा बालिका वर्ग में राजूहा कपूरी, सीनियर बालक और बालिका वर्ग में राइंका देवतोली, खो-खो प्राथमिक वर्ग में चंतोला बालिका वर्ग में देवतोली, जूनियर बालक वर्ग में राजूहा चंतोला बालिका वर्ग में राजूहा कपूरी, खो-खो सीनियर बालक और बालिका वर्ग में राइंका देवतोली के बच्चे अव्वल रहे। प्रतियोगिता व्यायाम शिक्षक भूपेश रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित खेल महाकुंभ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने किया। उन्होंने बच्चों सेे अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर खास ध्यान देने को कहा। विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी के बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए।


अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग 700 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत कपकोट के नरेंद्र कोरंगा, न्याय पंचायत भराड़ी के गोविंद कपकोटी और असों के रविंद्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संचालन राइंका कपकोट के प्रवक्ता बंशी लाल ने किया। वहां राइंका के प्रभारी प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती, खंड शिखा अधिकारी के प्रतिनिधि चंद्र सिंह कपकोटी, मोहन राम, विनोद कुमार, पूनम नगरकोटी, सुंदर कोरंगा, लीला टम्टा और महिपाल सिंह और प्रकाश हरड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed