{"_id":"59bc05aa4f1c1b99688b4bed","slug":"51505494442-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरकार द्वारा राज्य खाद्य योजना के तहत एपीएल का राशन बंद कर उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी डाले जाने के निर्णय से सस्ता गल्ला विक्रेताओं में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने पहली अक्तूबर से राशन नहीं उठाने और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को बागेश्वर में आयोजित बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि अक्तूबर 2017 से सरकार द्वारा एपीएल का राशन बंद कर उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी डालने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का विरोध किया जाएगा। गल्ला विक्रेताओं ने मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने, एनएफएसए और अंत्योदय के राशन ढुलान व लंबित पड़े गल्ला गोदाम के विक्रेताओं के बिल का भुगतान करने की मांग की।
गल्ला विक्रेताओं ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का कमीशन 143 रुपया देने की मांग भी की। कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो एक अक्तूबर से राशन नहीं उठाया जाएगा। बाद में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में सचिव गणेश सिंह, राम सिंह, हरीश सिंह, नवीन चंद्र, भूपाल सिंह, पुष्कर सिंह, उम्मेद सिंह, ईश्वर कांडपाल, संतोष कांडपाल, अशोक बिष्ट, द्रोपदी, शैलेंद्र, नारायण सिंह आदि थे।