{"_id":"59bab6e34f1c1bb4688b49a0","slug":"51505408739-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटखने बंदरों से निजात दिलाई जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटखने बंदरों से निजात दिलाई जाय
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नगरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल सकी है। नगर के कफलखेत, मजियाखेत और ज्वालादेवी वार्ड में कटखने बंदरों से नगरवासी परेशान हैं। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र बंदरबाड़ा बनाने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश राम सहित तमाम लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व ही नगर से बड़ी संख्या में बंदर पकड़े थे। इन बंदरों को पकड़ने में करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद बंदरों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। कटखने बंदरों के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है।