{"_id":"594809144f1c1b66678b45f4","slug":"51497893140-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए पानी नहीं, कहीं सड़क पर बह रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए पानी नहीं, कहीं सड़क पर बह रहा
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई के लिए पानी नहीं, कहीं सड़क पर बह रहा
कपकोट (बागेश्वर)। सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते नहरों में पानी नहीं आने से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐठाण, जाजर और पाली गांव के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भानी-ऐठाण नहर से भानी गांव के पास पिंडारी सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है। सोमवार को महिलाओं ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मुलाकात कर नहर शीघ्र ठीक करवाने की मांग की।
नगर पालिकाध्यक्ष चंपा देवी के नेतृत्व मेें ऐठाण, जाजर और पाली की महिलाएं एसडीएम से मिलीं। उन्होंने बताया कि भानी-ऐठाण नहर से भानी गांव के पास पिंडारी सड़क पर पानी बेकार बह रहा है। वहां से पानी आगे नहीं बढ़ने के कारण उनके गांवों में खरीफ फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग से इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। एसडीएम ने समस्या का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिलने वालों में राम सिंह ऐठानी, सुंदर सिंह ऐठानी, बसंती देवी, सुनीता ऐठानी, ममता ऐठानी, कमला ऐठानी, सरस्वती देवी और मधु ऐठानी आदि थे।