{"_id":"6403853fceeb68341e0fe3a4","slug":"51-centers-are-their-for-examinations-bageshwar-news-c-8-1-72477-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 51 केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा, परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 51 केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा, परीक्षा
Sat, 04 Mar 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आगामी 16 मार्च से शुरू होनी वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को चार जोन 12 सेक्टरों में बाटा गया है। डीएम अनुराधा पाल ने परीक्षाओं को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
जिले के सभी परगना मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत परीक्षा संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका में होंगे। 12 सेक्टरों में से बागेश्वर सेक्टर में जिला उद्यान अधिकारी और वाणिज्य कर अधिकारी, गरुड़ सेक्टर में ईओ नगर पंचायत गरुड़, बीडीओ गरुड़, वज्यूला सेक्टर में प्रभारी तहसीलदार गरुड़, काफलीगैर सेक्टर में जिला पूर्ति अधिकारी, कांडा सेक्टर में परियोजना अधिकारी उरेडा, बनलेख सेक्टर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कपकोट सेक्टर में प्रभारी तहसीलदार कपकोट और बीडीओ कपकोट, शामा सेक्टर में ईओ नगर पंचायत कपकोट, बघर सेक्टर में बीडीओ कपकोट को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीएम ने सीईओ जीएस सौन को निर्देश दिए हैं कि वह पुलिस अधीक्षक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे।