फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   50 bed hospital will be built in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में बनेगा 50 बेड का अस्पताल

Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
50 bed hospital will be built in Bageshwar
बागेश्वर। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बागेश्वर में 50 बेड के अस्पताल को मंजूरी दी है। जिले में तेईस करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल सेंटर भी बनेगा। बताया कि बेस अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर खोली गांव में बेस अस्पताल के लिए चयनित भूमि पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने बताया कि नया अस्पताल जिला मुख्यालय के नजदीक खोली गांव में बनाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि जिले में क्रिटिकल सेंटर न होने से दुर्घटनाओं के साथ ही आपदा में घायल लोगों को इलाज की उचित सुविधा नहीं मिल पाती थी। उन्होंने मामला भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने उठाया। मंत्रालय ने क्रिटिकल सेंटर की स्थापना के लिए तेईस करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही रकम राज्य को अवमुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर स्थापित होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर को जल्द से जल्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आपदा के दौरान भी लाभकारी होगा क्रिटिकल सेंटर
बागेश्वर। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बागेश्वर जिले में गंभीर घायलों के इलाज की सुविधा न होने से घायलों को हल्द्वानी रेफर करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके लिए लोगों को कीमती समय और अधिक किराया चुकाना पड़ता है। देर-सबेर क्रिटिकल सेंटर बन जाएगा तो जिले के लोगों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed