{"_id":"5c6ef1edbdec22128b559fd5","slug":"5-33-crore-approved-for-bridge-construction-on-surajkund-thiraah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड तिराहे पर पुल निर्माण को 5.33 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड तिराहे पर पुल निर्माण को 5.33 करोड़ स्वीकृत
Fri, 22 Feb 2019 12:16 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
करेंसी नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड में जीबी पंत मूर्ति के समीप लोनिवि तिराहे पर प्रदेश सरकार ने 84 मीटर लंबा पुल स्वीकृत किया है। पुल निर्माण के लिए सेंट्रल रिलीफ फंड (सीआरएफ) पांच करोड़ 33 लाख रुपये लोनिवि को प्रदान करेगा।
विज्ञापन
सूरजकुंड में पुल निर्माण के लिए बीते कई सालों से मांग की जा रही थी। तिराहे से मंडलसेरा की तरफ पुल निर्माण के लिए कई बार ग्रामीण जनता आंदोलन भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। सीआरएफ से पुल निर्माण के लिए 533.93 लाख की राशि निर्माण एजेंसी को मिलेगी। विधायक ने कहा कि पुल की स्वीकृति बागेश्वर के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
18 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण
बागेश्वर। प्रदेश सरकार ने कौसानी से बैजनाथ तक 18 किमी की सड़क का चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य को मंजूरी प्रदान की है। सरकार ने निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपयों की मंजूरी प्रदान की है। विधायक ने बताया कि बैजनाथ से बागेश्वर तक सड़क निर्माण का कार्य पहले से ही भारतमाला परियोजना में स्वीकृत है। बागेश्वर जिले के लिए दो बड़े कार्यों को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी व आभार जताया है।