फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   47 youth got registration in army recruitment training camp

सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर में 47 युवाओं ने कराय पंजीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
47 youth got registration in army recruitment training camp
बागेश्वर के सनेती में सैन्य प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को ट्रैकशूट प्रदान कर? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती में सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर का शुभांरभ हो गया है। शिविर में क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। चार महीने तक चलने वाले शिविर में युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी कराई जाएगी। शिविर में 47 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि युवाओं को सेना में जाने के लिए बागेश्वर, कांडा, कपकोट और दुग नाकुरी में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना था। जिसकी शुरुआत सनेती से की जा रही है। बताया कि शिविर के लिए खनिज न्यास फाउंडेशन की ओर से धनराशि की व्यवस्था की गई है। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। कहा कि शिविर के माध्यम से युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के साथ हरसंभव मदद भी मुहैैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि शिविर के दौरान युवाओं को शारीरिक श्रम, मानसिक मजबूती के साथ लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। जिसका लाभ युवाओं को सेना और पुलिस की भर्ती के दौरान मिलेगा। उन्होंने युवाओं से चार महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण में पूर्ण मनायोग के साथ भागीदारी करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान डीएम और विधायक ने युवाओं को ट्रेक सूट और जूते भी दिए। इस मौके पर जिपं सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, तहसीलदार नवाजिश खलीक, प्रधानाचार्या जानकी टाकुली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed