फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   45 year old man cut his private parts in bageshwar

Bageshwar News: 45 साल के व्यक्ति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, खुद को बताता था साधु, अब अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Oct 2023 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 15 Oct 2023 01:28 PM IST
सार

बागेश्वर के काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
45 year old man cut his private parts in bageshwar
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बागेश्वर के काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को पांच दिनों से कमरे में बंद कर रखा था। शनिवार को उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भाग के उसके कमरे में गए। लोगों ने कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उस व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। जिसकी वजह से उसका काफी अधिक खून बह चुका था।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग तत्काल उस व्यक्ति को जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। जिला अस्पताल बागेश्वर की डॉक्टर लता बोरा ने बताया कि इमरजेंसी में व्यक्ति को भर्ती किया गया। डॉक्टर उसके उपचार में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर लता बोरा ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाला व्यक्ति खुद को साधु बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed