{"_id":"5c266ababdec2256dd1060a1","slug":"41546021562-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जड़ी बूटी उत्पादन के लिए प्रेरित करेगा भेषज संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जड़ी बूटी उत्पादन के लिए प्रेरित करेगा भेषज संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला भेषज संघ जिले में किसानों को जड़ी बूटी उत्पादन के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भी कार्य योजना तैयार करेगा।
भेषज संघ की सामान्य सभा की बैठक में शुक्रवार को कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सदस्यों ने कहा कि गांवों में बंदरों, जंगली जानवरों के आतंक से पारंपरिक खेती करना दूभर होता जा रहा है। ऐसे में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें जड़ी बूटी उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। भेषज संघ अध्यक्ष जगदीप साह ने कहा कि भांग की खेती पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के लिए उपयुक्त है।
किसानों को भांग की खेती के लिए लाइसेंस दिए जाने चाहिए। इस आशय का एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बैठक में सचिव देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार, डीसी दुर्गापाल, ईश्वरी दत्त चौबे, दलीप सिंह खेतवाल, महेंद्र दफौटी, चंदन राम, गजेंद्र सिंह, विंदेश्वरी जोशी आदि थे।