फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   संघर्ष समिति के लिए जोशी अध्यक्ष और चौहान बने सचिव

संघर्ष समिति के लिए जोशी अध्यक्ष और चौहान बने सचिव

Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति के लिए जोशी अध्यक्ष और चौहान बने सचिव

विज्ञापन
बागेश्वर। बनलेख क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर 25 नवंबर से ऐतिहासिक पीपल चौक में आंदोलन शुरू होगा। ग्रामीणों ने बैठक कर बनलेख विकास संघर्ष समिति का गठन किया। समिति में गिरीश चंद्र जोशी अध्यक्ष, खीम सिंह चौहान सचिव और भगवत सिंह भाकुनी को कोषाध्यक्ष चुुना गया।

मूल नारायण मंदिर बनलेख में हुई बैठक में समिति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम चंद्र जोशी संरक्षक, प्रेम सिंह भाकुनी सह संरक्षक, चंचल रावत संयोजक, खड़क सिंह भाकुनी सह संयोजक, ग्राम प्रधान शेर राम, कुशल भाकुनी उपाध्यक्ष, हीरा सिंह कोरंगा उप सचिव, सुरेंद्र बिष्ट, कुंदन भाकुनी प्रचार सचिव, दरबान भाकुनी संयुुुुक्त सचिव, ग्राम प्रधान पार्वती देवी, दरबान रावत समेत कुल 20 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी से संगठन की मजबूती के लिए मेहतन करने को कहा गया।
विज्ञापन


कहा कि एससीपी के तहत बनलेख-ग्वादोली लिंक सड़क, बनलेख-पतकन्या, बनलेख-विजयपुर सड़क काफी पहले मंजूर हो गई थी। तब से सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। गांवों के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, विकास पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। राजकीय महाविद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए बजट आवंटित नहीं हो पाया है। कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो घोषित तिथि से ऐतिहासिक पीपल चौक बनलेख में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed