फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बसंत अध्यक्ष, प्रमोद सचिव

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बसंत अध्यक्ष, प्रमोद सचिव

Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बसंत अध्यक्ष, प्रमोद सचिव
बागेश्वर। लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मचारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए बसंत सिंह मेहरा को अध्यक्ष जबकि प्रमोद सिंह पुजारी को सचिव चुना गया है।
विज्ञापन


लोनिवि परिसर सभागार में शुक्रवार को आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि लोनिवि कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी आवास बदहाल हैं। कर्मचारियों का रहना दूभर होता जा रहा है। कर्मचारियों की प्रोन्नति, वेतनमान आदि की समस्याओं का भी निदान नहीं किया जा रहा है।


उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए सशक्त आंदोलन की जरूरत पर जोर दिया। अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में धरम सिंह लमगड़िया उपाध्यक्ष, राम सिंह भैसोड़ा कोषाध्यक्ष, कमल रावत संगठन मंत्री, जीवन पांडे संप्रेक्षक, शेर सिंह भोज संरक्षक बने। इस दौरान अमरनाथ सिंह, अल्मोड़ा महामंत्री टीका सिंह खोलिया, कैलाश आर्य, अध्यक्ष किशन चंदोला, अनिल जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed