{"_id":"5bb656a6867a55644f1381df","slug":"41538676390-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति व समायोजन की मांग पर शिक्षा कम्रियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति व समायोजन की मांग पर शिक्षा कम्रियों ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। एजूकेशनन मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति व अधिसंख्य पद पर कार्यरत कार्मिकों के समायोजन की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर सरकार व विभाग पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिसंख्य कार्मिकों के समायोजन विकल्प व वरिष्ठता के आधार पर किया जाना चाहिए। बिना विकल्प व वरिष्ठता के आधार पर समायोजन किए जाने पर संगठन आंदोलन करेगा। प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति हेतु विभाग द्वारा छह माह पूर्व गोपनीय आख्या मांगी गई थी। उक्त पर पांच सौ से अधिक पद रिक्त होने के बाद भी125 कार्मिकों को पदोन्नति से वंचित किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि कार्मिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अन्यथा आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी व सचिव विजय रावत बसंत लोहनी, प्रमोद मेहता, गौरव कर्म्याल, कैलाश कर्म्याल, जगदंबा साह, इंद्रेश कोरंगा, हेमंत बिष्ट आदि थे।