{"_id":"5bb2623a867a557fe5102379","slug":"41538417210-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान जीवन दान के नारे के साथ निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान जीवन दान के नारे के साथ निकली जागरूकता रैली
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर एनसीसी व एनएसएस कैडिटों ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने कैडेटों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी।
इस मौके पर हुई निबंध प्रतियोगिता में विजय मेहता प्रथम, कमलेश कुमार द्वितीय व सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में सूर्य प्रकाश प्रथम, अर्जुन सिंह गढ़िया द्वितीय व बलवंत सिंह परिहार तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन में सूरज कुमार प्रथम, सूर्य प्रकाश द्वितीय व देवेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में नितीश उप्रेती प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय व गौरव मेहता तृतीय स्थान पर रहे। संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम, संजय टम्टा, हवलदार तुल बहादुर राणा, रेशम थापा, एमसी लोहनी आदि थे।