{"_id":"5b785b8f42c792464802ff80","slug":"41534614415-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में 15 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में 15 घंटे गुल रही बिजली
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। 33 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त होने से कपकोट में 15 घंटा बिजली गुल रही। इस विकास खंड के 150 गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। बिजली न होने से लोगों को मुुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली आधारित तमाम काम और गतिविधियां ठप रहीं। रिचार्ज न होने से ग्रामीणों के मोबाइल तक शोपीस बने रहे। शनिवार दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार रात पौने नौ बजे 33 हजार वोल्ट की कपकोट लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके साथ ही शामा, भराड़ी, रिखाड़ी, नामतीचेताबगड़ को छोड़कर कपकोट समेत विकास खंड के 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। बड़ा इलाका रात भर अंधेरे में डूबा रहा। रात को यूपीसीएल कर्मियों से फॉल्ट खोजने प्रयास किया।
लेकिन फॉल्ट पकड़ में नहीं आया। शनिवार सुबह पुड़कुनी के ग्राम प्रधान ने अनर्सा के पास पेड़ टूटकर लाइन पर गिरने की सूचना दी। पेट्रोलिंग के दौरान असों में भी पेड़ की भारी टहनी लाइन पर टूटी मिली। इसके बाद क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू हुआ। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि मरम्मत के बाद शुक्रवार को दिन में 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।