{"_id":"5b6c80d94f1c1bee748b8ca7","slug":"41533837529-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला तेंदुए का शव
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जनौटी पालड़ीछीना गांव में एक तेंदुए का शव खेत में पड़ा मिला। मृत तेंदुए के शरीर में जख्म बने हुए हैं। वन विभाग आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होने की आशंका जता रहा है। विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बागेश्वर रेंज के जनौटी पालड़ीछीना गांव के पास बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एक तेंदुए का खेत में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। तेंदुए का शव खेत में पड़ा होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव कब्जे में ले लिया। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि बरामद शव मादा तेंदुए का है। इसकी उम्र तकरीबन तीन साल लग रही है। इसके शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
इससे प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होने आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पुष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज हाउस भेज दिया है। बता दें कि पखवाड़े भर के भीतर जिले में तेंदुए का शव मिलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले धरमघर रेंज में तेंदुए का शव मिला था।
विज्ञापन