{"_id":"5b5b7b9e4f1c1b1e308b74d9","slug":"41532722078-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा मनाई धूमधाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा मनाई धूमधाम से
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में गुरू पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। महर्षि विद्या मंदिर मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम में गुरू पूजन किया गया। प्रधानाचार्य सावित्री धामी ने बच्चों को गुरू की महत्ता बताई। कहा कि जो बच्चे गुरु की आज्ञा का पालन करते हैं वह एक दिन अवश्य ऊंचाई प्राप्त करते हैं।
बगैर गुरू के ज्ञान प्राप्त नहीं होता है। अर्जुन ने द्रोणाचार्य से धनुर्विद्या सीखी और वह धनुष चलाने में श्रेष्ठ हो गए। उन्होंने बच्चों से आज्ञाकारी, कठोर परिश्रमी बनने को कहा। बच्चों ने गुरुओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां राखी साह, मीना बनकोटी, रेखा गोस्वामी, रानू साह, विजया साह, अनीता वर्मा, रिकी चौबे, सुनीता बिष्ट, मनोज कुमार, जोगा सिंह आदि थे।