{"_id":"5a885b984f1c1b187e8b6b53","slug":"41518885784-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से संस्कृति के रंग बिखेरे। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत, नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र ऐंठानी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल और सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने किया। ऐंठानी ने स्कूल में प्रार्थना सभा के लिए पक्के फर्श और मंच का निर्माण जिला पंचायत से कराने की घोषणा की। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने विद्यालय को दो बड़े पीटी ड्रम, स्वच्छता संबंधी उपकरण देने, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने साउंड सिस्टम, संगीत उपकरण देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद तेेवाड़ी, सुरेश राम, मयंक जोशी, महिपाल सिंह डसीला, मनोज कांडपाल, सविता जोशी, नीलम कार्की आदि थे। संचालन संजय कुमार टम्टा और दीप चंद्र जोशी ने किया।