{"_id":"5a0dbf7b4f1c1b69678bc023","slug":"41510850427-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। इन दिनों शहर के आसपास के इलाकों में तेंदुए के दहाड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम जजी के समीप तेंदुआ जैसे ही दहाड़ा जौलकांडे गांव को जा रहे ग्रामीण डर गए और तेंदुए के हमले से बचने के लिए रास्ते के आसपास आग लगा दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गत एक पखवाड़े से तेंदुआ नगर के आसपास के इलाके में दहाड़ रहा है। तेंदुए के भय से लोग जल्दी से घरों को चले जा रहे हैं। बुधवार शाम तेंदुए ने जजी के समीप जौलकांडे गांव को जाने वाले रास्ते पर दहाड़ मारनी शुरू कर दी, जिससे वहां से गुजरने वाले ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले से बचने के लिए रास्ते के आसपास आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में तेंदुआ पिछले कई दिनों से दहाड़ रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया जा रहा है।